गुरुवार, 16 मार्च 2023

 जिन्दगी के कुछ दस्तूर बड़े अजीब होते सबके लिए जरूरी हैं

चेहरे पर मुस्कराहट,बेमतलब हंसी दिखाना हर वक़्त जरूरी है
अपनी व्यथा ,बैचैनी दिल में ही दफ़न करना ,रखना जरूरी है
बात मुंह से निकली नहीं कि उसका फिजां में फैलना जरूरी है
खुद सोचो समाधान अपनी दुश्वारियों का,होता उसका हल बहुत जरूरी है
जिनकी खुद की जिन्दगी गहरे तक उलझनों में है पूरी की पूरी डूबी
उनका बेमकसद हर वक़्त बिन मांगी सलाह देना होता बहुत जरूरी है
बेशकीमती मशवरे और बना देते दोजख जिन्दगी, गर ख्याल ना किया उनका
ऐसे बेमुरव्वत ,ओछी सोच वाले दोस्तों से सौ गज की दूरी होती बहुत जरूरी है
रोशी
Like
Comment
Share

रविवार, 5 मार्च 2023

 फागुन मास की कुछ बात ही है अपने में खास

फिजा में चहुँ और बिखरा होता है हास -परिहास
छोटे -बड़े ,अमीर -गरीब सब ही पर चडता होली का खुमार
प्यार,मोहब्बत के रंग चढ़ जाते स्वंयं खुद ही सब रंगने को तैयार
सपने-ख्वाब होते अलग सबके, रहती सबकी जुगत अपनी -अपनी
प्रेम के रंग में रंगने को बैठे सभी तैयार ,करके तैयारी अपनी- अपनी
नर नारी ,बालक ,वृद्ध रह ना पाता कोई, अछुता रंग और गुलाल से दूर
ले आता यह त्यौहार उनको भी करीब जो हो गए है बरसों से अपनों से दूर
होली के त्यौहार की यह अद्भुत खासियत जो बनाती है इसको सबसे खास
भिगो देती है तन मन को प्यार के पावन रंग में आत्मा में होता पवित्र एहसास
रोमांच ,प्यार ,मोहब्बत का होता अद्भुत समावेश इस पावन त्यौहार में
बचा ना कोई इसकी गिरफ्त से ,गीत ,गुलाल भांग का होता समावेश इस त्यौहार में
रोशी
परिवार और मित्रों को होली की हार्दिक
बधाई
May be an image of text that says 'HAPPY HOLI'
Like
Comment
Share

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

 दिल या दिमाग किसका कहा माने,तय ना कर सके आज तक

दोनों का रहता है जबरदस्त अंतर्द्वंद ,फैसला ना हो पाया आज तक
मिलता रहा सदेव धोखा जब सुनी दिल की बात ,गलत हुए साबित हमेशा
सिर्फ दिमाग से काम लिया आगा -पीछा ना सोचा ,नाकाम साबित हुए हमेशा
समन्वय करना ना आया ,दिल और दिमाग के बीच जो सीखना था बहुत जरूरी
दुनिया ने कर ली है महारत हासिल ,मौजूदा माहौल में है जो बेशक जरूरी
दिल दिमाग दोनों का करो इस्तेमाल ,एक के भरोसे में डूबेगी लुटिया सारी
मिलेंगे जख्म गहरे ,गर दोनों का तालमेल ना हुआ दुनिया लुट जाएगी सारी
रोशी --
May be an image of text
Like
Comment
Share

बुधवार, 1 मार्च 2023

 अवकाश पर जाना ,भर देता है जीवन में रोमांच

कुछ बेहतरीन मिलते हैं अनुभव ,कुछ नव हास -परिहास
दैनिक दिनचर्या में बदलाव भी होता है आवश्यक सबके हित में
कुछ मिलते हैं नवीन तजुर्बे जीवन की दिशा को मोड़ने के लिए सबके हित में
कुछ कटु यादें बन जाती हैं जीवन की दुखद स्मृतियाँ यात्रा के दौरान
खुबसूरत लम्हे काफी होते हैं बाकी बची जिंदगानी के लिए प्रवास के दौरान
सारी थकावट मिट जाती है देखकर नए द्रश्य ,नए नज़ारे इस दुनिया के
बहुत कुछ है हमारे हिंदुस्तान में देखने ,निहारने को बाकी दुनिया से ज्यादा
जरूरत है बस समझने ,परखने की उसको दिल से अपने उम्मीद से ज्यादा
रोशी

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

 प्यार ,मोहब्बत की शै होती है अपने में बड़ी अजीब

दिल को कौन भा जाए ,पल में कौन आ जाए दिल के करीब
एक लम्हा होता है बस काफी,परखने को एक दूजे को कभी भी
कब कौन दिल पर दे जाता दस्तक ना जान सका कोई कभी
दोस्त ,भाई -बहिन ,पति -पत्नी गुरु -शिष्य यूं तो हैं बहुतरे रिश्ते हमारे बीच अभी
वैलेंटाइन डे मनाने को क्यूँ अंग्रेजों की नक़ल में उलझे रहते हैं हम वर्षों से सभी
नज़र भर के देखने की है जरूरत इन नायब अनूठे , रिश्तों को अपने सभी
अब विदेशी भी इस दिवस को मनायेंगे हमारी नक़ल कर मिल -जुल कर सभी
भूल बैठेंगे मनाना सिर्फ प्रेमी -प्रेमिका के रूप में इसको मनाना विश्व में सभी
हमारी परम्पराओं का करके अनुसरड कर आपसी रिश्तों में मनाएंगे विश्व में सभी
happy valentine day to all
रोशी --
Uploading: 53443 of 53443 bytes uploaded.

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

 क्लास में टीचर एक ,बच्चे अनेक

सबको पडाया पाठ अध्यापक ने एक
क्योँ कोई बन गया डॉक्टर ,इंजीनियर,रह गया कोई बेबकूफ
नियति ,मेहनत ,लगन कोई तो वजह जरूर है होने को कामयाब
मेहनत का जज्बा हो गर बचपन से तो अभ्यास का भी होता अहम् किरदार
हाथ पर हाथ रख बैठने से ना बन सका कभी कोई जिन्दगी में कामयाब
लक्ष्य तय कर लिया जिसने ,रोक ना सकेगा जमाना भी होने से कामयाब
एकलव्य की निष्ठां ,लगन ने कर दिखाया बिन गुरु नामुमकिन को मुमकिन
गर कर लिया दृड निश्चय तो देती है साथ कायनात भी ,राह कर देती आसान
--रोशी
No photo description available.
Like
Comment
Share

  माँ के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए,दुनिया को दिखाने के लिए सिर्फ एक दिन गर्भ में बच्चे के पोषण- विकास से लेकर इन्सान बनाने में अनगिन...