मौसम के साथ- साथ बिजली कटौती का दुःख सताता है
बिजली कटौती के साथ जनरेटर की आवाज से दम निकलता है
जनरेटर के साथ रात में मच्छरों का संगीत सबको जगाता है
रात में संगीत और दिन में बदहजमी का दर्द सताता है
बदहजमी के साथ डायरिया, वायरल डॉ. के क्लीनिक के चक्कर कटबाता है
क्लीनिक के चक्करों के साथ-साथ फोड़े- फुंसी और घमौरिओं का आतंक रुलाता है
हर तकलीफ परेशानी झेल कर भी ये मौसम
हर साल गर्मी में रिश्तेदारों, बच्चों का इंतजार करवाता है
हर साल यह मौसम आम,खुमानी,लीची भी भरपूर संग अपने लाता है
वर्फ का गोला,चुस्की,कुल्फी, फालूदा भी यही मौसम खिलबाता है .. ...
रोशी अग्रवाल