मंगलवार, 26 जून 2012

अनचाहे मेहमान

आजकल जिन्दगी में कुछ अनचाहे मेहमान आ बैठे हैं
ना कोई न्यौता ,ना कोई सन्देश बस आ बैठे हैं 
क्रोध ,जलन ,ईर्ष्या ,जैसे यह अनचाहे हैं मेहमान 
रोज इनको चाहते हैं जिन्दगी से अपनी भगाना 
पर यह पाहून हैं ऐसे ढीठ कि जिन्दगी में गए हैं रच -बस 
ना होती है इनकी कोई पूछ फिर भी ना जाना चाहते हैं 
रोज अपने अस्तित्व का एहसास भी हरदम कराते हैं 
कैसे इन मेहमानों को करू में विदा बताएं आप सब मुझको ?????????

  तिनका -तिनका जोड़ चिड़ा-चिड़िया घरोंदा हैं बनाते हफ़्तों गुजार देते बारी-बारी अण्डों को सेने में वक़्त वो गुजारते मीलों उड़ान भर दाना चुग -चुग ह...