शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

 जीते जी तो भोजन -पानी ना दिया सुकून से ,मार दिया जीते जी उनको

श्राद्ध कर्म कर रहे हैं आज शानो -शौकत से बिरादरी में नाम कमाने को
जिस मां ने पूरी जिन्दगी लगा दी बच्चे को पालने में ,तरस रही दो निवाले खाने को
घर के पिछवाड़े जीर्ण -शीर्ण अँधेरी कोथरी में धकेल दिया शेष जीवन बिताने को
जिन्दगी होम कर दी जिस मां ने बालक को युवा बनाने में ,पाँव पर खड़ा करने को
पिता चुनता रहा चाँद तारे अपनी औलाद की खातिर ,कामयाब बनाने को उसको
कैसे भुला दिया एक झटके में निर्लजज ने सब, आज सफलता के कदम चूमकर
महाभोज कर समाज में दिखाया निज रुतबा,रइसी आज सफलता के मुकाम पर
क्या तृप्त हो सकेगी आत्मा बूढ़े मां बाप की ? अनेतिक श्राद्ध कर्म के आडम्बर
Uploading: 100889 of 100889 bytes uploaded.

पर
--रोशी

  तिनका -तिनका जोड़ चिड़ा-चिड़िया घरोंदा हैं बनाते हफ़्तों गुजार देते बारी-बारी अण्डों को सेने में वक़्त वो गुजारते मीलों उड़ान भर दाना चुग -चुग ह...