सोमवार, 13 दिसंबर 2010

जन्म दिन की शुभ कामना

AANYA 
पाया है परिवार ने प्रकृति का अनुपम उपहार
कर दिया है जिसने हर्षित मन सबके अपार
अबोध कलिका से पाया है नवनिर्मल रिश्तों का संसार
कलरव है, ध्वनि  है ,स्वर है और है घर आँगन में नई पुकार
 मम्मी - पापा ,दादी- नानी बूआ  ,चाचा नूतन शब्दों की है गुंजार
भर दिया है जिसने  सबके मन उमंग ,प्यार और दुलार
दुआएं हैं हमारी फूलो -फलो और  पाओ सबका प्यार
कल तक थी जो  अबोध बालिका अदिति आज है सद्य: प्रसूता
सफल हुआ है नारीत्व पाकर उसका  मातृत्व अनूठा

शनिवार, 11 दिसंबर 2010

व्याकुल मन

सुबह  उठकर ना स्नान ना पूजा, ध्यान और ना  व्यायाम
सुबह से मन  है व्याकुल और परेशां
कहाँ गम हो गया दिल और दिमाग  ना थी कोई पेरशानी  ना  था कोई व्यवधान
मन ही था निरंतर  विचलित तीव्र गतिमान
सुबह से कौन था किधर ना ही था ध्यान
शायद यह था मौसम और प्रकृति  का तापमान
किया था जिसने हमको निरंतर परेशान 
घर-भीतर बाहर अन्दर था मन चलायमान
बढती गर्मी उमस वातावारण  का था निरंतर व्यवधान 
निरंतर सूर्यदेव  उगल रहे थे आग और  शोले
ना ही था इसका किसी के भी पास कोई समाधान 
इश्वेर ही अब  दे सकता हैशीतल तापमान 
पशु पक्षी नर नारी सभी व्याकुल हैं  चलायमान
हे प्रभु कर दो दया, भर दो सागर नदी और आसमान
बरसा दो नेह अमृत धरा पर मेघ बरसें घम घमासान .............

जन्म दिन की शुभ कामना

प्रिये पापा,
जन्म दिन मुबारक हो, साकेत के लौह स्तम्भ को
जन्म दिन मुबारक हो मात्र हीन बेटीयों के पिता को ...
जन्म दिन मुबारक को पित्र हीन नातियों के नानू को
जन्म दिन मुबारक हो पित्रहीन बालक के नानूल को
जन्म दिन मुबारक हो सभी बालको के प्रेरणा स्रोत को
जन्म दिन मुबारक,  मुबारक, मुबारक  हो
इश्वेर आपको शतायु करे .................
आपकी बेटी ...................

गुरुवार, 2 दिसंबर 2010

आशीर्वाद


सखी जो खुद थी कभी नव परणीता ,आज है दुल्हन लाई
खुशियाँ भर निज आंचल में ,उमंग है उसके अंग अंग समाई                                                        
नव उल्लास है चहुँ  ओर, ख़ुशी से वो है न फूली समाई 
बेटे का सेहरा, नव वधु आगमन वर्षो से थी जो उसने आस संजोई
आ ही गया वो शुभ दिन सखी आज कामना हुई पूरन 
जैसा पाया पति संग तुमने लाड -प्यार, इज्जत और सम्मान 
 देना सर्वदा बेटे- बहू को वैसा ही दुलार और सम्मान  
 हँसाना -मुस्कराना, रूठना- मानना , चहकना और खिलखिलाना 
यही है इस पावन रिश्ते की गहराई, इसको यूँ ही सदैव निभाना  
'दूधो नहाओ' पूतो फलो' यह आशीर्वाद है बहुत पुराना 
अब तो बस फेसबुक पर मैसेज से है इस जोड़े को समझाना 

                                                                         ''शुभ कामनाओ सहित''




























सोमवार, 22 नवंबर 2010

नन्हे महमान

ओ नन्हे मेहमान, तेरे वास्ते हैं हम सब परेशान
तेरी सलामती और सेहत के लिए मन है बेचैन
हर घडी हर पल हैं  नई आशाएं, नए सपने
नए रिश्ते जुड़ने की, सुगबुगाहट, नई कल्पनाये
हर पल बढती है धड़कन, दिल की मन होता है, बेचैन
हरदम सोचती हूँ उस प्रसब पीड़ा की वेदना को रहती हूँ परेशान 
तत्काल ही आँखों में आ जाती है सूरत उस नन्ही  जान की
 मन डूबने लगता है उसके प्रेम में और बढ़ा  देता है उत्सुकता  दिल की ...

नव शिशु आगमन 2

मन बेचैन है, परेशांन है, आकुल है हैरान है
नवागत के आगमन पर उमंगें है उल्लास है
नव जीवन के आगमन पर होने वाली असहनीय पीड़ा
कैसे सह पायेगी हमारी  लाडली  वह  मर्मान्तक पीड़ा 
मन कांप उठता है हृदय घबरा उढ़ता है नींद जाती है उड़   
रूह कांप जाती है , माँ की सोचकर गंभीर प्रसव पीड़ा 
क्या करे माँ ? गुजरी है माँ भी इसी तकलीफ से
और जन्मी थी यही लाडली उसी शरीर से
                                                      प्रकृति का यह  नियम चलता रहेगा सालों साल  इसी तरह
                                                      शाश्वत , सदैव , निरंतर और अनवरत जो रब ने दिया है नारी को प्रेम से  .

नव शिशु आगमन 1

नवागत के आगमन से मन है प्रफुल्लित, उत्साहित
निरंतर हूँ करती एहसास उस कोमल स्पंदन का
नर्म है हथेली कोमल तलवा, निरंतर है जो सहलाता
हर घडी, हर पल  है यही  अहसास दिलाता है मन, है मन में बड़ी आस  
कि वह यहीं  है, यहीं कहीं है मेरे दिल के आसपास
महसूस करती हूँ उसकी  धड़कन, आवाज उसके रुदन की
टकराती है दिल से और रोमांचित कर जाती है हर सांस उसकी 
नर्म, अदभुत, निष्पाप, सुंदर रूप है दिखता उसका  स्वप्न में
 उसके कोमल स्पर्श का अहसास देता है, अनमोल सुकून निरंतर  हर पल में 
नींद में जगाती है उसकी अठखेलियाँ, करती है जो अद्भुत  ठिठोलियाँ
कब आयेगा वह नवागत, भर देगा जिंदगी  में नूतन किलकारियां ?

  माँ के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए,दुनिया को दिखाने के लिए सिर्फ एक दिन गर्भ में बच्चे के पोषण- विकास से लेकर इन्सान बनाने में अनगिन...