शनिवार, 4 जनवरी 2025



देश में धर्म के नाम पर त्योहारों की खुशियाँ सिमट रही हैं
धर्मगुरुओं ने निज स्वार्थ के लिए सबको विभाजित कर दिया है
जाति ,धर्म के नाम पर दिल से ,डर से सबको अलग- थलग कर दिया है
हर्षौल्लास सब सिमट कर रह गया है ,धर्म ने सबको बाँट दिया है
क्रिसमस ,ईद ,जन्माष्टमी ,गुरुपर्व जैसे पर्वों का सत्यानाश कर दिया है
मजहब का नाम लेकर गैर धर्मों के लिए इतनी नफरत भर दी है
डर ,खौफ से इंसान एक दुसरे की ख़ुशी में शामिल नहीं हो पा रहा है
क्योँ ना हम इन सबसे ऊपर उठकर एक दूजे की खुशियाँ बांटे
तीज त्यौहार मिलकर मनाएं ,,सर्वधर्म का सम्मान करें ,सबको खुशियाँ बांटे
--रोशी

कोई टिप्पणी नहीं:

  तिनका -तिनका जोड़ चिड़ा-चिड़िया घरोंदा हैं बनाते हफ़्तों गुजार देते बारी-बारी अण्डों को सेने में वक़्त वो गुजारते मीलों उड़ान भर दाना चुग -चुग ह...