गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

बसंत

बसंत ऋतू आई ,साथ  ही अपने है बसंती  बयार लाई
शरद  ऋतू में साथ ही थोड़ी  सी नरमी  भी है  आई
                 
पावन पवन सभी के तन को है बहुत ही सुहाई,                  
बालक,वृद्ध,युवा सभी को हैं यह मस्त पुरवाई भाई                                          
अम्बर में रंगीन पतंगो  की  अदभुत छठा  है छाई
क्या बच्चे ,क्या युवा  सभी जनों  ने हुडदंग  मचाई

घरों की छतें जो साल भर रहती है अनछुई    
उन्ही छतों पर गीत, संगीत और  धमा चौकडी  है मचाई 
   
प्रकृति  ने मानो धरा पर पीत पुष्पों की चादर है फेहराई
सर्वत्र उल्लास और बगियन में भी बौरों पर है अमराई छाई 

कोयलिया की कूक और पशु -पक्षियौं ने भी ली है अब  अंगडाई  
ऐसी है हमारी बसंत ऋतू तभी यह ऋतूओं कि रानी कहलाई 
                                                                 
                                                            रोशी अग्रवाल 

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

सगाई के साथ

आज हुई मुलाकात एक नवयुवती से
जिसकी हुई थी अभी-अभी सगाई
                         मुलाकात हुई उसकी काली-घनेरी फैली जुल्फों से
                          मुलाकात हुई उसके ललाट पर चमकती बिंदिया से
                         मुलाकात हुई उसकी आँखों में पलते मीठे सपनो से
मुलाकात हुई उसके लज्जा युक्त-रक्त होते कपोलो से
मुलाकात हुई उसके अनछुए लरजते काँपते होठो से
मुलाकात हुई उसके चहरे पर छाई अदभुत लालिमा से
                          मुलाकात हुई उसकी गर्व से उठी ग्रीवा से
                          मुलाकात हुई उसकी अल्लहड़ अनछुई जवानी से
                          मुलाकात हुई उसकी नाजुक बलखाती कमरिया से
मुलाकात हुई उसकी मदमस्त चाल से
मुलाकात हुई उसके लहराते हुए आंचल से
मुलाकात हुई उसकी बचकानी  मीठी बातो से
                           नव- संबंधो ने एक ही दिन में उस युवती को 
                            पल भर जवां, हसींन, नाजुक युवती  बना दिया था
ऐसा ही होता है प्रेम बंधन ...

                                                                          रोशी अग्रवाल 
                          
     

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011

गणतंत्र दिवस

"सालस्कर" ,"करकरे" ,"अशोक कामते".
गणतंत्र दिवस आया और चला गया
वही परेड,वही ध्वजारोहण ,वही भाषण दोहराया गया
बात तो हमारे नेता सब आधुनिकता की करते है
पर हमारे नेता परम्पराएं वही पुरानी दोहरातें है
जब हमारे नेता ,देश के कर्णधार  आज भी
कही भी ,कुछ भी नया नहीं सोच  पाते है
तो फिर क्यों ? वो हमसे कुछ नया चाहते हैं
गाँधी नेहरु और इन्द्रा को ही दोहराते है
क्यूंकि वो सब उनकी मज़बूरी है -परंपरा है
क्यों  नहीं एक भी बार  "सालस्कर" ,"करकरे" ,"अशोक कामते"..
 "मनोज पाण्डेय" ,"शशांक सिंधे"जैसे वीरों का नाम जुवां पर लाते
बच्चे, युवा ,बुजुर्ग लगभग सभी हैं परिचित हैं इन से
उनकी क़ुरबानी ,जज्बा ,देश प्रेम से ही अब  कुछ सीखें हम आज से 
अपनी जान गंवाकर इन शहीदों ने भी दिया है बहुत कुछ हमको 
हमारे देश को ,हमारी आने वाली नस्लों को बचाकर दुश्मनों से हमको 
हमारे नेताओं ने इन सभी वीरों को कर दिया सम्मानित बस कुछ मैडल देकर 
और कर दी गयी ईतिश्री उनके बलिदानों की सबकी नज़रों में दिखाकर
इनके त्याग , इनके हौसलों की खबरें तो छपी अख़बारों में 
पर उस कवरेज को भी ढँक लिया हमारे नेताओं ने सबसे बचाकर 
नेताओ और आतकियों के आगे तो हमारे शहीद छिप गए वक्त के पन्नों में 
और भुला दिए गए उनके बलिदान, हमारे गणतंत्र दिवस पर देश के हाशिए में 
क्यूंकि २६ जनवरी को यूँही इसी रूप में मनाना
हमारी परंपरा है ......मज़बूरी है ...? नेताओं के लिए बस तली बजाना 
                                                            रोशी अग्रवाल 

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

नारी का संघर्ष

"अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी" "आंचल में है दूध और आँखों में पानी"
पढकर, लिखकर और सुनकर ही बड़ी हुई थीं मै पर निरर्थक है ये उक्ति अब जानी 
बचपन में था सोचा कि कितना कमजोर बना दिया है  हमको
पर दिखा था ना कहीं भी कोई कोई भी बदलाब ज़िदगी में हमको 
तुम लड़की हो, लड़की की तरह रहना, खाना पीना और सोना
बहुत सी आजादी भी थीं, पर साथ ही बेड़ियाँ थी समाज की ढोना 
सोचा अभी क्या, बदलाब तो आयेगा अब  समाज में ?
हम हो तो गए आधुनिक पहनाबे में, रहने-सहने में
पर जरा भी तो ना बदला समाज देने में ताने ?
" नो वन किल्ड जेसिका" देखकर याद आ गयी "सुभद्रा जी कि कविता"
पहले दी थी सीता ने अग्निपरीक्षा, अब मार दी गई "जेसिका"
आज "शीलू-निषाद" हो या हो वो "पांचाली" किस्सा एक सा हर युग का 
चीर हरण तो हर युग में हुआ ही है उस "अबला" का, समाज ने नारी पर ही तलवार तानी 
आज बन गयीं हूँ नानी पर फिर भी समझाती हूँ हर वक्त यही जुबानी
कल मेरी माँ मुझको देती थी यही नसीहत  सुनाकर पुरानी 
कि लड़की-जात ही है देने को सदैव क़ुरबानी ? ना बदला है ना बदलेगी यह कहानी 
आज बताती हूँ यही अपनी "बेटी" को कि वो भी रखे ध्यान अपनी "बेटी" का
इस बहशी समाज सोसायटी और घर के भीतर-बाहर फैले दरिंदो से रखना है महफूज़ अस्तित्व बेटी का 
क्यूंकि यह तो हर वक्त ढूँढते है "जेसिका और शीलू" को लेने उनकी क़ुरबानी 
जरा भी ना बदली - ना बदलेगी यह परिभाषा कि  अबला जीवन, हाय तेरी यही कहानी. .......?
                                                                                       रोशी अग्रवाल 




गुरुवार, 27 जनवरी 2011

माँ का महाप्रभाव

माँ के आने का कर रही थी मैं बेसब्री से  इंतजार
मन में था आनंद  और उनके लिए प्रतीक्षा बेचैनी से 
सुबह ही  माँ से हुई थी फ़ोन पर बातचीत , चित-परिचित हंसी थी जैसी होती हर बार 
जल्दी आओ , मन नहीं लग रहा आपके बगैर  ,कहा था हमने  बार- बार
पता नहीं क्यों मन में थे अनेको विचार ?
नव वर्ष पर भी मन था उदास ,और परेशान, कोई ना था उत्साह इस बार 
बताया था यह भी माँ उनको, कि मन नहीं लग रहा है बार- बार
सारे  अशुभ संकेत ,लक्षण हो रहे थे लगातार- लगातार 
माँ , पिता, और बच्चे गए थे सुनने भागवत कथा गुजरात 
सबको विदा कर रह गए हम अकेले,परेशान और बेचैन 
कुदरत दे रही थी अनहोनी का संकेत बार बार 
क्यों नहीं हम समझे ? और मन को थे हम रहे समझाते 
माँ ने बच्चों को हॉस्टल छोड़ा, और वापिस घर को रुख मोड़ा
जहाँ था काल कर रहा, उनका इंतजार
आया , झपटा और ले गया माँ को अपने साथ
अरे ,,,,,, अभी तो हुई थी टेलीफ़ोन पर उनसे बात
मन तो मानता ही नहीं था पर होनी को था यही स्वीकार
चील जैसे झपट्टा मारती वैसे था काल ने मारा
माँ क्या गयी जैसे जिन्दगी हमारी सबकी रह गयी ठहर
पर समय तो सारे घाव भरता है
जिन्दगी चल पड़ी फिर उसी राह पर
एक मित्र को भी इसी तरह एक्सीडेंट  में  खोने   पर
पुराने जख्मों ने दी टीस, फिर घाव हरा हो गया
उसके भी नवजात बच्चों ने  अपनी  माँ को खो दिया
जख्म  उनके भी भरेंगे ,जिन्दगी फिर चलेगी
पर माँ जो उनकी और मेरी चली गयी फिर कभी ना मिलेगी ,कभी ना मिलेगी...
नोट : (सच्ची घटना पर आधारित) लेखिका की माँ की अक्सिमक एक्सीडेंट में हुई मृत्य पर समर्पित भाव...

शनिवार, 22 जनवरी 2011

''अतिथि देवो भव:''

बचपन से घर में भी अतिथि का  स्वागत और सत्कार देखती आयीं
मौसी, भाभी ,चाची और बुआ का भी सपरिवार घर पर आना
बच्चो का भी धमाल, कूदा-फांदी और जमकर शैतानी मचाना
सभी रिश्तेदारों का मिलजुल कर काम में हाथ बंटाना
सारे बच्चो का आपस में झगड़ना और रूठना-मनाना 
माँ और मौसी की आपसी गपशप  और चहकना-फुदकना 
आज कितनी बदल गई है ''अतिथि देवो भव:" की परिभाषा

अतिथि भी अब मेहमान नबाजी का मजा  उठाना चाहता है भरपूर
आता है वह अपने घर से थका हारा- भूखा प्यासा पूरा  ही मेहमान बनकर
हर सुविधा का पूरा लुफ्त  उठाना चाहता है पूरा मेहमान बनकर 
और रात्रिकाल में चाहिए अतिथि को आदर,सम्मान और किसी के घर अतिथि बनकर 
जो कर देती हैं घर बालों  की  नींद हराम, सुख-चैन, सुकून हो जाता है काफूर 
सारी परिभाषाएं बदल गईं है,और  बदल गयें हैं "हम और आप"
हम अपनी मानसिकता बदलकर क्यों नहीं गढ़ते
एक नया समाज जहाँ हो "सिर्फ और सिर्फ प्यार"
जहाँ हम करें मेहमान का इन्तजार और वो पाय हमसे ढेर सा "प्यार प्यार प्यार" ....
                                                           रोशी अग्रवाल 

गुरुवार, 20 जनवरी 2011

बेटियां

रूई  के फाए सी नरम ,मासूम और कोमल लेती हैं जन्म बेटियां 
पर ईश्वर भी देता  है मजबूत ,बज्र सा दिल उनके अंदर जब जन्मती है बेटियां 
उम्र के साथ साथ मासूमियत ,नरमाहट ,कोमलता और प्यार 
बढ़ती घटती रहती है उम्र के साथ  उनके भीतर ,
दिल बनाया रब ने इतना मजबूत कि सह जाती हैं सभी आघात 
उनको हैं सहने कई प्राकृतिक ,शारीरिक और मानसिक आघात
झेलती आई है वो बचपन से बुढ़ापे तक सिर्फ घर -बाहर, वाद -प्रतिवाद
हम कितना भी आधुनिकता  का दावा कर लें पर झेलती हैं नन्ही कलियाँ 
 सहती आई हैं सदैव बरसों से साल दर साल  यह कोमल मासूम बेटियां..
चाहें सीता हों या द्रौपदी कष्ट झेलें नारियों ने ही 
हुआ है सदैव शोषण प्राचीन काल से ही  इन मासूम बेटियों का ही

                                                      रोशी अग्रवाल 

  माँ के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए,दुनिया को दिखाने के लिए सिर्फ एक दिन गर्भ में बच्चे के पोषण- विकास से लेकर इन्सान बनाने में अनगिन...