शुक्रवार, 3 मार्च 2023

 दिल या दिमाग किसका कहा माने,तय ना कर सके आज तक

दोनों का रहता है जबरदस्त अंतर्द्वंद ,फैसला ना हो पाया आज तक
मिलता रहा सदेव धोखा जब सुनी दिल की बात ,गलत हुए साबित हमेशा
सिर्फ दिमाग से काम लिया आगा -पीछा ना सोचा ,नाकाम साबित हुए हमेशा
समन्वय करना ना आया ,दिल और दिमाग के बीच जो सीखना था बहुत जरूरी
दुनिया ने कर ली है महारत हासिल ,मौजूदा माहौल में है जो बेशक जरूरी
दिल दिमाग दोनों का करो इस्तेमाल ,एक के भरोसे में डूबेगी लुटिया सारी
मिलेंगे जख्म गहरे ,गर दोनों का तालमेल ना हुआ दुनिया लुट जाएगी सारी
रोशी --
May be an image of text
Like
Comment
Share

  तिनका -तिनका जोड़ चिड़ा-चिड़िया घरोंदा हैं बनाते हफ़्तों गुजार देते बारी-बारी अण्डों को सेने में वक़्त वो गुजारते मीलों उड़ान भर दाना चुग -चुग ह...