शनिवार, 19 मार्च 2011

होली

होली का त्यौहार आ रहा है ,
साथ में रंगों की बौछार ला रहा है
लाल, पीले ,हरे, नीले रंगों का है अदभुत संसार 
हर रंग से हम देखते और खेलते आये हैं होली पर हर बार 
पर कुछ रंग तो पक्के दिए हैं ईश्वर ने हमको अपार
अदभुत रंगों से की है मानव रचना और बनाया यह संसार 
इन रंगों को पहचानने की शक्ति भी दी है ईश्वर ने विविध प्रकार 
कन्हैया का माखन चोरी,सखियों को छेड़ने पर बदलता रंग 
यशोदा मैया पहचान लेती है अपने लाल का होता फीका रंग 
पति -पत्नी फ़ौरन ही पहचान लेते है अविश्वास से उभरता काला रंग 
चोरी पकड़ने पर चेहरे का बदलता रंग होता सफ़ेद रंग  
मतलब निकलने पर इंसा का हर लम्हे बदलता रंग 
यह रंग सब कह देते है और बता देते है इंसा की जात का रंग 
प्यार का रंग तो अदभुत छठा ही बिखेर देता है 
बदल ही देता है सम्पूर्ण व्यक्तित्व और जीवन को बना देता सतरंग 
ईश्वर के रंग में रंगे भक्त की काया का भी होता है अदभुत रंग 
धोखा खाये दिल का रंग हमारी जिन्दगी को करता है बदरंग  
तो यह हैं ईश्वर प्रदत्त भीतर छुपे कुछ अलग-थलग रंग 
होली के रंग तो आते है पल भर के लिए यह तो बस एक दस्तूर 
हर पल इनकी होती अलग कहानी और अलग है इनका रूप 
पर जैसा भी है यह पर्व है बहुत खूब ...
इसलिए आपको भी मुबारक को इन रंगों की होली का स्वरुप ..
सभी पढने बालो को होली की बहुत- बहुत शुभ कामनाये... 
होली मुबारक ...



       
       

15 टिप्‍पणियां:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

आपको भी बहुत बहुत शुभकामनायें।

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

रोशी अग्रवाल जी!
आपको और आपके पूरे परिवार को रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

रजनीश तिवारी ने कहा…

aapko bhi holi ki bahut bahut haardik shubhkamnayen !

aditi ने कहा…

awesome mom...

Dr (Miss) Sharad Singh ने कहा…

आपको सपरिवार रंगपर्व होली पर फागुनी शुभकामनायें !

Kunwar Kusumesh ने कहा…

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ|

DR. ANWER JAMAL ने कहा…

Shubhkamnayen.

सदा ने कहा…

आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

Vivek Jain ने कहा…

Very good Roshi ji,
http://vivj2000.blogspot.com Vivek Jain

Sunil Kumar ने कहा…

der se hi sahi ,holi ki shubhkanmayen sveekar kijiye....

डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति ने कहा…

रोशी जी कुछ नया डालिए ना ... अब कोई नयी पोस्ट..

Kunwar Kusumesh ने कहा…

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनायें.

Asha Lata Saxena ने कहा…

अच्छी कविता बधाई |
आशा

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

रामनवमी की शुभ कामनाएं ...मेरे ब्लॉग पर आने के लिए शुक्रिया

Rajendra Swarnkar : राजेन्द्र स्वर्णकार ने कहा…

आदरणीया रोशी जी

सादर सस्नेहाभिवादन !

अब नये का इंतज़ार है !

* श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं ! *
- राजेन्द्र स्वर्णकार

  श्वर प्रदत्त नेमतों की खुशियों के अहसास से महरूम क्यूँ रहते हम स्वस्थ काया सबसे कीमती तोहफा है ईश्वर का जिसमें जीते हैं हम दुनिया में बेशु...