शुक्रवार, 20 मई 2011

दरकते रिश्ते











डर लगता है अपने अनमोल रिश्तों को  खोने का
क्यूंकि गवां  चुकी हूँ ठेरों रिश्ते मिले ना वापिस जिनको  
पहले खोया माँ को न पा सकी दुबारा उनको 
फिर टूटा घर परिवार  जिन पर था नाज़ मुझको 
माँ क्या गईं, सारे रिश्ते भी उनके साथ बिखर गए
सगे, सम्बन्धी और रिश्तेदार सबके रंग ही बदल गए
ना रहा कोई रिश्ता- नाता पक्का और मजबूत सब सरक गए 
सारे के सारे चेहरों के परदे खुद व खुद उतर गए
हमने तो बहुत चाहा निभाना पर हम थे बहुत  मजबूर
बदलते रंग, दरकते रिश्ते दिल हुआ चूर - चूर 

2 टिप्‍पणियां:

Dr (Miss) Sharad Singh ने कहा…

आखिर क्यूँ खोते हैं ये रिश्ते ?

अंतस को झकझोरती हुई बेहतरीन रचना....

aditi ने कहा…

mom u have written ur entire life in front of us in just few words..there is so much pain in u which none of us realise...mom v all take strength from u ...love u lots...

  माँ के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए,दुनिया को दिखाने के लिए सिर्फ एक दिन गर्भ में बच्चे के पोषण- विकास से लेकर इन्सान बनाने में अनगिन...