शनिवार, 25 मार्च 2023

 कब किस,मोड़ पर जिन्दगी ले बैठे खुशनुमा मोड़ नहीं होता पता

ऊपरवाला कब कर देगा रहमतों की बरसात खुद को नहीं पता
जिन्दगी की राह में बिखरे पत्थर कब बन जाते फूल नहीं होता पता
रास्ते आसां नहीं होते किसी के भी शूलों पर खुद ही गुजरना होता है
तजुर्बे जो मिलते है बेशकीमती नाकामी से उनको संजोना होता बहुत जरूरी
आगामी नस्लों के लिए होता है बेहतरीन तोहफा हिफाज़त होती जिसकी जरूरी
गहन तमस से गुजरकर ही रोशनी का आनंद ,सुख किया जा सकता महसूस
ज्यों प्यासे को दूर मरुस्थल में जल की एक बूँद ही होती काफी बुझाने को प्यास
रोशी
Like
Comment
Share

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

 चेहरे का मजबून बिन बयां करे पड़ ले उसको दोस्त कहते हैं

आवाज़ से दर्दे दिल जान जाए उसको दोस्त कहते हैं
आँख के इशारे से दिल और-दिमाग पड़ जाए उसको दोस्त कहते हैं
जीवन के बुरे दौर में जो बेख़ौफ़ साथ खड़ा हो उसको दोस्त कहते हैं
निष्पक्ष आपको गलत राह पर कदम बढाने से रोक दे उसको दोस्त कहते हैं
जो मज़बूत दीवार की मानिद आपकी पीठ पीछे खड़ा रहे उसको दोस्त कहते हैं
अनैतिक कार्य में साथ ना देकर, उसको दुरुस्त करे उसको दोस्त कहते हैं
दिल से हो जिसको जुड़ाव,स्नेह ,प्रेम बस उसको ही दोस्त सच्चा कहते हैं
रोशी

गुरुवार, 16 मार्च 2023

 जिन्दगी के कुछ दस्तूर बड़े अजीब होते सबके लिए जरूरी हैं

चेहरे पर मुस्कराहट,बेमतलब हंसी दिखाना हर वक़्त जरूरी है
अपनी व्यथा ,बैचैनी दिल में ही दफ़न करना ,रखना जरूरी है
बात मुंह से निकली नहीं कि उसका फिजां में फैलना जरूरी है
खुद सोचो समाधान अपनी दुश्वारियों का,होता उसका हल बहुत जरूरी है
जिनकी खुद की जिन्दगी गहरे तक उलझनों में है पूरी की पूरी डूबी
उनका बेमकसद हर वक़्त बिन मांगी सलाह देना होता बहुत जरूरी है
बेशकीमती मशवरे और बना देते दोजख जिन्दगी, गर ख्याल ना किया उनका
ऐसे बेमुरव्वत ,ओछी सोच वाले दोस्तों से सौ गज की दूरी होती बहुत जरूरी है
रोशी
Like
Comment
Share

रविवार, 5 मार्च 2023

 फागुन मास की कुछ बात ही है अपने में खास

फिजा में चहुँ और बिखरा होता है हास -परिहास
छोटे -बड़े ,अमीर -गरीब सब ही पर चडता होली का खुमार
प्यार,मोहब्बत के रंग चढ़ जाते स्वंयं खुद ही सब रंगने को तैयार
सपने-ख्वाब होते अलग सबके, रहती सबकी जुगत अपनी -अपनी
प्रेम के रंग में रंगने को बैठे सभी तैयार ,करके तैयारी अपनी- अपनी
नर नारी ,बालक ,वृद्ध रह ना पाता कोई, अछुता रंग और गुलाल से दूर
ले आता यह त्यौहार उनको भी करीब जो हो गए है बरसों से अपनों से दूर
होली के त्यौहार की यह अद्भुत खासियत जो बनाती है इसको सबसे खास
भिगो देती है तन मन को प्यार के पावन रंग में आत्मा में होता पवित्र एहसास
रोमांच ,प्यार ,मोहब्बत का होता अद्भुत समावेश इस पावन त्यौहार में
बचा ना कोई इसकी गिरफ्त से ,गीत ,गुलाल भांग का होता समावेश इस त्यौहार में
रोशी
परिवार और मित्रों को होली की हार्दिक
बधाई
May be an image of text that says 'HAPPY HOLI'
Like
Comment
Share

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

 दिल या दिमाग किसका कहा माने,तय ना कर सके आज तक

दोनों का रहता है जबरदस्त अंतर्द्वंद ,फैसला ना हो पाया आज तक
मिलता रहा सदेव धोखा जब सुनी दिल की बात ,गलत हुए साबित हमेशा
सिर्फ दिमाग से काम लिया आगा -पीछा ना सोचा ,नाकाम साबित हुए हमेशा
समन्वय करना ना आया ,दिल और दिमाग के बीच जो सीखना था बहुत जरूरी
दुनिया ने कर ली है महारत हासिल ,मौजूदा माहौल में है जो बेशक जरूरी
दिल दिमाग दोनों का करो इस्तेमाल ,एक के भरोसे में डूबेगी लुटिया सारी
मिलेंगे जख्म गहरे ,गर दोनों का तालमेल ना हुआ दुनिया लुट जाएगी सारी
रोशी --
May be an image of text
Like
Comment
Share

बुधवार, 1 मार्च 2023

 अवकाश पर जाना ,भर देता है जीवन में रोमांच

कुछ बेहतरीन मिलते हैं अनुभव ,कुछ नव हास -परिहास
दैनिक दिनचर्या में बदलाव भी होता है आवश्यक सबके हित में
कुछ मिलते हैं नवीन तजुर्बे जीवन की दिशा को मोड़ने के लिए सबके हित में
कुछ कटु यादें बन जाती हैं जीवन की दुखद स्मृतियाँ यात्रा के दौरान
खुबसूरत लम्हे काफी होते हैं बाकी बची जिंदगानी के लिए प्रवास के दौरान
सारी थकावट मिट जाती है देखकर नए द्रश्य ,नए नज़ारे इस दुनिया के
बहुत कुछ है हमारे हिंदुस्तान में देखने ,निहारने को बाकी दुनिया से ज्यादा
जरूरत है बस समझने ,परखने की उसको दिल से अपने उम्मीद से ज्यादा
रोशी

  माँ के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए,दुनिया को दिखाने के लिए सिर्फ एक दिन गर्भ में बच्चे के पोषण- विकास से लेकर इन्सान बनाने में अनगिन...